राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी की शनिवार शाम को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रही जनसभा में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, रूस और जापान सहित 13 राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. यह भाजपा के स्थापना दिवस पर शुरू किए गए 'भाजपा को जानें' अभियान का हिस्सा है. कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों के राजनीतिक दलों को भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जीवंत रूप में देखने और समझने का अवसर मिलता है.