देश
उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की सोन पापड़ी के परीक्षण में फेल होने पर उनके असिसटेंट मैनेजर सहित तीन लोगों को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. इन तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया है. खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने 2019 में पिथौरागढ़ के बेरीनाग के मुख्य बाजार में दुकान का दौरा किया था, जहां पतंजलि सोन पापड़ी के बारे में चिंताएं व्यक्त की गईं.