देश

देश

आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले रघुनंदन कामत शनिवार को दुनिया छोड़कर चले गए.उनका जन्म कर्नाटक के एक छोटे से शहर मुल्की में हुआ और परिवार फल बेचता था. 14 वर्ष की उम्र में वह मुंबई आए और अपने भाई के रेस्टोरेंट में काम किया. साल 1984 में 4 कर्मचारियों के साथ मिलकर 'नेचुरल्स आइसक्रीम' की शुरुआत की, जो आज लगभग ₹400 करोड़ की कंपनी है.