देश
बीजापुर, जिले के पीडिया मुठभेड़ को लेकर राजनैतिक आरोपों के बाद अब सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जिन्हे नक्सली बताकर मारा उनके शवों को उनके रिश्तेदारों से उठवाया गया।
बेला भाटिया ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए 12 ग्रामीणों की पुलिस ने नक्सली बताकर हत्या करने के बाद उनके रिश्तेदारों से शव उठवाकर शव को जिला मुख्यालय तक लाया गया।