देश

देश

बिहार के मुजफ्फरपुर मे पूर्व पार्षद विजय झा और उनकी पत्नी वार्ड 41 की पार्षद सीमा झा आय से अधिक संपत्ति के साथ आर्म्स एक्ट और शराब बरामदगी के मामले में बुरी तरह से फंस चुके हैं.


आयकर विभाग की टीम ने उनके घर से करोड़ों रुपए कैश के साथ बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोने का बिस्किट बरामद किया है. उनके ठिकानों पर बीते 72 घंटों से जारी आईटी रेड के बाद आखिरकार विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है‌.


भारी विरोध के बीच विजय झा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच घर से बाहर निकाल कर थाने ले गई. वहीं, उनकी पत्नी सीमा झा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते 3 दिन की छापेमारी में बड़ी संख्या में मिले जमीन संबंधी और कई अन्‍य दस्तावेजों को जप्त कर आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई है. पूरे मामले में विजय झा के भूमि माफियाओं से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है.आयकर विभाग की टीम का कहना है कि पूर्व पार्षद विजय झा के बाद उनकी पत्नी वर्तमान पार्षद सीमा झा को भी अरेस्‍ट किया जाएगा.