देश
Jio Phone यूज़र्स के लिए Jio Rail App लॉन्च की गई है. इस एप की मदद से ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेटस तक चेक कर सकते हैं. Jio ने इसके लिए IRCTC के साथ हाथ भी मिलाया है. बुकिंग के अलावा यूजर्स को अन्य बहुत सारे ऑप्शन दिए हैं- जैसे ट्रेन का रनिंग स्टेटस, ट्रेन का समय आदि सभी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाएगी, लेकिन इस एप का इस्तेमाल सिर्फ जियो फोन यूजर्स ही कर सकते हैं.