देश
देश में बेरोजगारी के बीच चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में 1.76 करोड़ लोगों को काम मिला है. वित्त वर्ष में यह 2016-17 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि है. CMII के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 40.57 करोड़ लोगों के पास काम था. 2023-24 में यह बढ़कर 42.33 करोड़ हो गया. आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 की तुलना में 2023-24 में रोजगार लगभग 4.3 प्रतिशत बढ़ा है.