अंतर्राष्ट्रीय
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिलाफ हिंसा की घटना सामने आई है, जिसमें 4 पाकिस्तानी छात्रों की मौत हुई और कई घायल हुए. भारत-पाकिस्तान ने अपने छात्रों को सुरक्षित रहने की सलाह दी. दूतावासों ने स्थिति को नियंत्रित करने का आश्वासन दिया. भारतीय दूतावास ने अपने छात्रों को कहा है कि वे घरों में रहें और समस्या के मामले में दूतावास से 0555710041 पर संपर्क करें.