राजनीति

राजनीति

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट का पूरा ठीकरा बीजेपी पर फोड़ दिया। आतिशी ने स्वाति मालीवाल को झूठा बताया और साजिश का चेहरा करार दे दिया।

आतिशी ने कहा- 'स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें स्वाति मालीवाल ड्रॉइंग रूम में आराम से बैठी हुई हैं। वो ऊंची आवाज में पुलिस को धमका रही हैं।'

आतिशी ने कहा- 'स्वाति मालीवाल राज्यसभा की सांसद हैं। क्या उन्हें पता नहीं है कि मुख्यमंत्री से मिलने का एक शेड्यूल होता है? वो मुख्यमंत्री आवास में घुसकर बैठ गईं और चिल्लाने लगीं। मुझे मुख्यमंत्री से अभी मिलना है। उसके बाद स्वाति ने विभव से ऊंची आवाज में बात करनी शुरू कर दी। विभव कुमार जी ने स्वाति को अंदर नहीं जाने दिया। फिर विभव बाहर आए और सिक्योरिटी को बुलाया और स्वाति को बाहर करने बोला।'

आतिशी ने आगे कहा कि स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री जी को फंसाना चाहती थी, इसलिए वो सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास में पहुंच गई। ये पूरा प्रकरण आज वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया। इस वीडियो से साफ पता लग रहा है कि उन्हें कोई दर्द नहीं है। कोई कपड़े फटे नहीं हैं। वो बस बैठकर चिल्ला रही हैं।