राजनीति

राजनीति

स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. अब तक स्वाति सीएम केजरीवाल के सचिव बिभव कुमार पर आरोप लगा रही थीं. लेकिन अब बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवा दी है.

बिभव कुमार ने शुक्रवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा काटा, उनका इराजा सीएम केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का था, पार्टी ने यह जानकारी दी.

पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जब बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो आप सांसद ने उन्हें गालियां दीं. केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को एक ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं. शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की. बिभव ने इसकी एक प्रति पुलिस उपायुक्त को भी भेजी है.