देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का था, है और रहेगा। लखनऊ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सिंह ने शुक्रवार लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '' इंडिया गठबंधन के लोग पीओके को लेकर अनाप-शनाप बातें करते हैं, जबकि भाजपा साफ-साफ कहती है कि पीओके भारत का था और हमेशा भारत का रहेगा।''
सभा में सिंह ने दावा किया ''इसे (पीओके) हमसे दुनिया की कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती है। पीओके भारत में शामिल होकर रहेगा। आज हमें पीओके को लेने के लिए आक्रमण करने की जरुरत नहीं है बल्कि वहां के लोग स्वयं भारत में विलय की मांग कर रहे हैं।वह भारत में रहना चाहते हैं।''