देश

देश

ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. ईडी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दायर सप्लीमेंट्री चार्टशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ अब उनकी पार्टी को भी आरोपी बनाया है.


आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद अब पार्टी के पदाधिकारियो की मुश्किलें भी बढ़ सकती है. पार्टी के संयोजक होने के नाते अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे आबकारी नीति मामले में अपराध की कथित आय के संबंध में अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटरों के बीच चैट का पता चला है.

ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने गुरुवार ने दावा किया था कि जांच एजेंसी के पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसका इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव अभियान में किया था. एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हमारे पास प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि केजरीवाल एक सात सितारा होटल में रुके थे, जिसके बिल का आंशिक भुगतान मामले के एक आरोपी ने किया था.