राजनीति

राजनीति

लोकसभा में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अब तक हर पार्टी अलग-अलग दावे कर खुद को मजबूत बता रही है. बीजेपी भी लगातार 400 सीट जीतने का दावा कर रही है. इस बीच प्रशांत किशोर और योगेन्द्र यादव समेत कई विश्लेषक भी बीजेपी के सीटों का अनुमान लगा रहे हैं.

योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सोच रही है उसको 2019 से भी बड़ी जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है. मैंने स्थिति का जायजा ग्राउंड पर जाकर लिया है. जब नतीजे आएंगे तो बीजेपी 250 सीटों से भी कम जीतेगी. वहीं पूरे NDA को मिला लें तो वो 268 सीटों तक जाएगी. योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं साफ कहता हूं कि NDA सत्ता में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है बहुमत भी नहीं साबित कर पाएगी.