राजनीति

राजनीति

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया.


इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. बता दें कि ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में हुई. इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ भी बदसलूकी हुई है. महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दी है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक कन्हैया कुमार के करीब आता है और उन्हें पहले माला पहनाता है, इसके बाद उसने कन्हैया पर हमला कर दिया. हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया.