राजनीति
लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. इस ऐलान के दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. केशव देव मौर्य ने समर्थन देने का ऐलान करते हुए एक समर्थन पत्र भी सौंपा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह एनडीए उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे.
केशव देव मौर्य ने कहा कि उन्होने सपा से अलग होने का फैसला कर लिया है. सपा के साथ उन्होंने अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था. हमने वहां हो रही उपेक्षा के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ आने का फैसला किया है. अखिलेश यादव ने किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में मुझे अपने बगल में नहीं बैठाया था. यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुझे अपने बगल में बैठाया है.