देश

देश

असम के मु्ख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिला लिया जाएगा।

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरुरत है।

हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया, ''असम की तरह बांग्लादेश से आये घुसपैठिए झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस उनके तुष्टीकरण में लगे हैं।''