राजनीति

राजनीति

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। फारूक ने कहा है कि पत्नी को संभाल नहीं पाए तो बच्चे कहां से आएंगे। 

उन्होंने कहा, 'आप (पीएम मोदी) कहते हैं कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं लेकिन जब आपसे आपकी पत्नी नहीं संभली तो आपके बच्चे कहां से आते। जब बच्चे नहीं होंगे तो आप उनकी मोहब्बत क्या जानोगे। बच्चे कैसे माता-पिता की खिदमत करते हैं आप क्या जानेंगे? आपका तो कोई है ही नहीं। उनसे पूछो जिनकी औलाद हैं। अकेले हो ...अकेले ही जाओगे।'