राजनीति

राजनीति

सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस और राहुल गांधी के रुख को लेकर भाजपा की चुनाव आयोग में की गई शिकायत के बाद भी पार्टी इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिखती।


आयोग में की गई शिकायत के अगले ही दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर ऐलान किया कि पार्टी सत्ता में आयी तो चार साल की अग्निवीर भर्ती योजना को बंद कर नियमित नियुक्ति की पुरानी प्रक्रिया को बहाल करेगी।


उन्होंने कहा कि अब देशभक्ति का मोल केवल चार वर्ष नहीं रहेगा। अग्निवीर भर्ती योजना को बंद कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल करना कांग्रेस का एक प्रमुख चुनावी वादा है और इसलिए इसकी आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की एक चुनावी सभा में कहा था कि यह योजना हमारी सेना को दो खेमों में बांट रही है जिसे खत्म किया जाएगा।