देश

देश

आज सुबह भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना ने टंगडार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों को सीमा पार करते देखा।जिसके बाद सेना ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें सेना के जवानों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया.


सुरक्षा बलों ने घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. इसमें 15 मैगजीन के साथ सात पिस्तौल और आठ मैगजीन के साथ तीन असॉल्ट राइफल, पिस्तौल और असॉल्ट राइफल के लगभग 900 कारतूस और दो ग्रेनेड शामिल हैं। बारामूला में 20 मई को चुनाव है. आशंका है कि वे चुनाव में खलल डालने की तैयारी कर रहे थे.