देश
एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया.उन्होंने इसे मस्जिद मानने से ही इनकार कर दिया है. साथ ही कहा कि कोई भी मुसलमान उस मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ेगा क्योंकि उसकी नमाज कबूल नहीं होगी.
एआईएमआईएम चीफ से सवाल किया गया ‘कोर्ट के फैसले पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद धन्नीपुर में मस्जिद भी बननी है, ओवैसी मस्जिद में जाएंगे?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उस मस्जिद में कोई मुसलमान नहीं जाएगा, न नमाज पढ़ेगा. उनकी नमाज कबूल नहीं होगी. उसे मस्जिद नहीं बोल सकते. वो मस्जिद-ए-जरारा है. हमारी लड़ाई मस्जिद को बचाने की थी. अगर हम लखनऊ की गलियों में जाकर भीख मांगेंगे तो बेशक लोग वोट न दें लेकिन मस्जिद बनाने के लिए लोग पैसे दे देंगे.