अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी मौलवी, भगोड़े जाकिर नाइक को भारत का सम्राट घोषित किए जाने की वकालत कर रहा है। मौलवी, भारत में हजारों लोगों के इस्लाम धर्म कबूलवाने की जाकिर नाइक की कोशिशों को सराहता नजर आ रहा है। वह यह कहता नजर आ रहा है कि जाकिर नाइक ऐसे समय में अपने काम को अंजाम दे रहे हैं जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार रूढ़ीवादी हिंदू धर्म को बढ़ावा देती रहती है। इस वीडियो की सच्चाई का एशियानेट न्यूज किसी प्रकार का दावा नहीं करता है।


एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी मौलवी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "आज डॉ जाकिर नाइक ने अपने वीडियो के माध्यम से कई हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। इस कठिन समय में जब सरकार इस तरह के रूढ़िवादी हिंदू धर्म को बढ़ावा दे रही है।" मोदी के नेतृत्व में डॉ. जाकिर नाइक पैगंबर इब्राहिम की तरह एक गरीब व्यक्ति का जीवन जीने को मजबूर हैं