क्रिकेट
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश के चलते पूरे समय मैदान कवर्स में ढका रहा, जिसके कारण मैच ऑफिशियल्स ने मुकाबले को रद्द कर दिया है.
हैदराबाद और गुजरात का मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका. बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी और आखिरकार 10:30 बजे आखिरी समय रखा गया कि बारिश बंद हो जाती है तो दोनों टीमों के बीच पांच-पांच ओवर का मैच खेला जाएगा. मगर मौसम उप्पल स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे क्रिकेट फैंस को बख्शने के मूड में नहीं था. आखिरकार 10:30 बजे मुकाबले को आधिकारिक रूप से रद्द घोषित कर दिया गया.