राजनीती

राजनीती

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट को लेकर भाजपा के सीनियर नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को लेकर बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है। सिरसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को इस पूरे कांड का दोषी बताया है। सिरसा ने कहा,

स्वाति मालीवाल जी को किसी और ने नहीं बल्कि सुनीता केजरीवाल जी ने पिटवाया। मुझे ये जानकारी आम आदमी पार्टी के बड़े सीनियर नेता ने दी है और मैं बड़ी जिम्मेवारी के साथ ये बता रहा हूं।


सिरसा ने एक बड़े आप नेता से मिली जानकारी का हवाला देते हुए ये दावा किया है। वहीं सिरसा ने ये भी बताया है कि आखिर केजरीवाल अपने करीबी विभव के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। सिरसा ने कहा-


अपनी धर्मपत्नी को बचाने की खातिर केजरीवाल जी अपने निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। औरतों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल जी राजनीति के मोह में किस कदर गिर चुके हैं।