देश
जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और इलाज के दौरान गुरुवार को तड़के 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
आखिरी समय में उनके पति नरेश गोयल उनके साथ में रहे. दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद नरेश गोयल को बीते दिनों अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए सशर्त जमानत दी गई थी. उन्होंने कोर्ट के सामने गुहार लगाई थी कि उनकी पत्नी कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित हैं और पत्नी के साथ रहना चाहते हैं. गौरतलब है कि नरेश गोयल खुद भी कैंसर से जूझ रहे हैं.