राजनीती
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपनी थाईलैंड यात्रा पर उनके कमेंट को लेकर पूछा है कि जब उनके पास सारी जानकारी है तो वो झूठ क्यों बोलते हैं।
प्रियंका ने कहा कि वो अपनी बेटी से मिलने थाईलैंड गई थीं जो अमित शाह चुनावी रैलियों में बता रहे हैं। अमित शाह ने 20 अप्रैल को राजस्थान के भीलवाड़ा में कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका हर 3 महीने में विदेश में छुट्टियां मनाते हैं। शाह ने कहा था कि प्रियंका गांधी चुनाव के बीच में थाईलैंड में छुट्टी मनाकर आई हैं। शाह ने कहा था कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी नहीं ली है।
इस आरोप पर प्रियंका ने मंगलवार को कहा- "ये बिल्कुल सच नहीं है। अमित शाह तो बहुत जानकारी रखते हैं। खासकर महिलाओं की। कहां जा रही है, किससे मिल रही है। मैं अपनी बेटी से मिलने गई थी थाईलैंड कुछ दिनों पहले तो अपनी चुनावी सभा में कह रहे थे। हां मैं गई थी। मगर अमित शाह ये बताएं कि उनको ये जानकारी कैसे मिली। जब वो सारी जानकारी रखते हैं तो झूठ क्यों बोलते हैं।"