देश

देश

संजय निरुपम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के पास फर्जी चुनावी सर्वे करने वाले कुछ फर्जी लोग हैं। और यही लोग पार्टी के नेता और गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी को फर्जी ग्राउंड रिपोर्ट देते रहते हैं। संजय निरुपम ने दावा किया कि इन्हीं फर्जी एजेंसी के लोगों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस 4 जून के बाद केंद्र में सरकार बनाने का ख्याली पुलाव पका रही है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता रहे संजय निरुपम ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इन्हीं फर्जी लोगों ने 2019 में राहुल गांधी को बताया था कि आपकी सरकार भारी बहुमत से आ रही है और आप प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने नया सूट भी सिलवा लिया था। इस बार भी शायद नए सूट का ऑर्डर दे दिया गया है।