राजनीती
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज महाराष्ट्र के डिंडोरी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मोदी वंचितों के अधिकारों का चौकीदार है, वह उन्हें छिनने नहीं देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, यह नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे), नकली राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार) का कांग्रेस में विलय होना पक्का है। जब इस नकली शिवसेना का कांग्रेस में विलय हो जाएगा तब मुझे सबसे ज्यादा याद बाला साहेब ठाकरे की आएगी। बाला साहेब का मानना था कि जिस दिन शिवसेना कांग्रेस की राह पर चलने लगेगी, उस दिन उनकी शिवसेना का अंत हो जाएगा। आज यह जो विनाश हो रहा है, यह बाला साहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा।