अंतर्राष्ट्रीय
नेपाल के दिग्गज लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को बड़ी राहत मिली है. लामिछाने को नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में बरी कर दिया गया है.
संदीप लामिछाने को काठमांडू जिला अदालत ने बलात्कार का दोषी करार दिया था इसके बाद ये खिलाड़ी पाटन हाईकोर्ट गया और वहां वो निर्दोष साबित हुए.
लामिछाने पर इस केस की वजह से बैन लगा हुआ था. ये खिलाड़ी पिछले साल 5 नवंबर को आखिरी बार नेपाल के लिए खेलने उतरा था. लेकिन अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेलता दिखाई दे सकता है.