अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने बुधवार को नेशनल असेंबली में अपने भाषण के दौरान भारत और पाकिस्तान की उपलब्धियों के बीच समानताएं बताईं।


उन्होंने कहा कि, "आज कराची में हालत ये है कि जहां दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं। उसी स्क्रीन पर खबर आ रही है कि भारत चांद पर उतरा है, और ठीक दो सेकेंड बाद खबर यह है कि कराची में खुले गटर में एक बच्चे की मौत हो गई ।"

दरअसल, कमाल ने कराची में पानी की कमी और स्कूली बच्चों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया। एमक्यूएम-पी नेता ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी कहा कि कराची में 70 लाख और पाकिस्तान में 2.6 करोड़ से अधिक बच्चे हैं, जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।वहीं भारत की शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "अगर भारत आज फल फूल रहा है और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, तो इसका कारण वह शिक्षा है जो उसने अपने लोगों को दी है।"