देश

देश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक माधवी राजे ने सुबह 9.28 बजे आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। पिछले तीन महीने से उनका इलाज चल रहा था। वे निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी जूझ रही थीं।