अंतर्राष्ट्रीय
बाइडन प्रशासन ने प्रमुख सांसदों से कहा है कि अमेरिका इजराइल को एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के हथियार और गोला-बारूद भेजेगा। अमेरिकी संसद के तीन कर्मियों ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि हथियारों की यह खेप कब भेजी जाएगी।
अमेरिकी कांग्रेस के कर्मियों ने कहा कि मंगलवार को घोषित किए गए हथियारों के पैकेज में टैंक गोला-बारूद के लिए लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर, सामरिक वाहनों के लिए 50 करोड़ डॉलर और मोर्टार राउंड के लिए छह करोड़ डॉलर रकम निर्धारित है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर हथियारों की आपूर्ति की जानकारी दी जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।