राजनीती

राजनीती

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी यूपी की कुशीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.


उत्कृष्ट ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा है. जिसके बाद अब पिता और पुत्र दोनों एक ही सीट से चुनाव लड़ेंगे.


स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पर दोहरा रवैये का आरोप लगाते हुए इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन कर लिया है. नई पार्टी बनाने के बाद लोकसभा चुनाव में उन्होंने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का एलान किया था. हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि वो कुशीनगर से गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद मौर्य ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया. 

जानकारों का मानना है कि उनके बेटे ने भी कुशीनगर सीट से इसलिए आवेदन किया है ताकि अगर किसी वजह से उनका नामांकन रद्द होता है तो भी मौर्य चुनाव मैदान में बेटे के ज़रिए रह सके.