राजनीती
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. सपा मुखिया अखिलेश यादव के पुराने सहयोगी और महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है.
इससे पहले जनवादी पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष संजय चौहान ने भी सपा को बीजेपी की बी टीम बताते हुए सपा से वापस समर्थन लिया था. वहीं अब केशव देव मौर्य ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का साथ जब जयंत चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल ने छोड़ दिया था तब मैं समाजवादी पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़ा हुआ और समर्थन दिया.