अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान और अमेरिका ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस सहित क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही अफगानिस्तान पर काबिज तालिबान की टेंशन बढ़ गई है। तालिबान को टीटीपी का पारंपरिक सहयोगी माना जाता है। वहीं, पाकिस्तान टीटीपी को अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताता है। ऐसे में पाकिस्तान का मकसद, अमेरिका की सहायता से अफगानिस्तान में टीटीपी के खिलाफ हमलों को अंजाम देना