देश

देश

दुनिया की सबसे बड़ी निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के नेतृत्व में एक निवेशक समूह ने हल्दीराम स्नैक्स फूड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव पेश किया है। हल्दीराम देश की सबसे बड़ी स्नैक्‍स और कन्वीनियंस फूड कंपनी है। सूत्रों के अनुसार, ब्लैकस्टोन के साथ अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और सिंगापुर सरकार की GIC भी इस सौदे में शामिल हैं। यह सौदा कई हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। यह इसे भारत के फूड सेक्‍टर में सबसे बड़ा अधिग्रहण बना देगा। हल्दीराम भारत में एक बड़ा ब्रांड है। यह कंपनी नमकीन, चिप्स, मिठाई और बेवरेज सहित अलग-अलग प्रकार के स्नैक्स और फूड आइटम बनाती है। कंपनी की स्थापना 1937 में हुई थी।

ब्लैकस्टोन और उसके पार्टनर हल्‍दीराम में 74-76 फीसदी हिस्सा खरीदना चाहते हैं। इसका अनुमानित मूल्य 8 से 8.5 अरब डॉलर (66,400-70,500 करोड़ रुपये) है। अगर सौदा आगे बढ़ता है तो यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा निजी इक्विटी अधिग्रहण होगा।