देश

देश

राजस्थान के नीमकाथाना में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है. लिफ्ट मशीन का रस्सा टूटने के कारण खदान में 14 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी, जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. रेस्क्यू टीम मौके पर अपना काम कर रही है. वहीं, रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा जा रहा है. आसपास की सभी एम्बुलेंसों को मौके पर बुलाया गया है.