क्रिकेट
IPL में मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया. इसी के साथ DC ने अपने 14 लीग मैच पूरे खेल लिए हैं और ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम ने 14 अंक प्राप्त किए हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. दिल्ली ने लखनऊ को 208 रन का लक्ष्य दिया था, लखनऊ 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी.