देश
भारतीय वायुसेना ने बुधवार को आगरा में जहाज से पोर्टेबल हॉस्पिटल 'भीष्म' को एयरड्रॉप किया. यह अपनी तरह का पहला ऐसा परीक्षण है. आपातकालीन परिस्थितियों में ये पोर्टेबल हॉस्पिटल बेहद काम आ सकते हैं और इन्हें जहाज से एयरड्रॉप करके कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है. PM मोदी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट 'भीष्म' को स्वास्थ्य मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने विकसित किया है.