क्रिकेट
पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ खेला गया तीसरा टी20 जीत सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लिया. डबलिन में खेले गए इस मैच में पाक ने आयरलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी. मैच में पाक के लिए कप्तान बाबर आज़म ने 42 गेंदों में 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. बाबर ने अपनी इस पारी से विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बाबर आज़म टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.