अंतर्राष्ट्रीय
सरकार ने लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है. इस संगठन ने ही पूर्व PM राजीव गांधी की हत्या की थी. लिट्टे का गठन वेलापुल्लई प्रभाकरण ने 1976 में स्वतंत्र तमिल देश की मांग को लेकर किया था. इस संगठन ने श्रीलंका सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया था. जिसके बाद भारतीय सेना वहां गई थी. भारत में सबसे पहले इस संगठन पर 1992 में बैन लगाया गया था.