देश

देश

पाली में पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए कार दौड़ाने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों ने तीन हजार का डीजल भरवाया और गाड़ी दौड़ा दी। सेल्समैन विशाल की तेज रफ्तार गाड़ी से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया। तीनों आरोपित जोधपुर में पढ़ाई करते हैं। तीनों आरोपित पकड़े जाने के डर से अपने दोस्त के घर छिपे हुए थे।