अंतर्राष्ट्रीय
रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर नौ गांवों पर कब्जा करने के बाद यूक्रेन ने रूस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए जिसमें रूसी तेल डिपो और बिजली सबस्टेशन में आग लग गई । रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रही लड़ाई के बीच आज यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) द्वारा रूस पर नया हमला किया गया जिसमें रूस के बेलगोरोड और लिपेत्स्क क्षेत्रों में एक तेल डिपो और बिजली सबस्टेशन में आग लग गई।