देश

देश

दिल्ली पुलिस अलग-अलग राज्यों के स्कूलों, अस्पतालों और हवाईअड्डों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को भेजी गई ई-मेल धमकियों के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए पूरे भारत में जांच कर सकती है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी ई-मेल के पैटर्न का विश्लेषण कर रहे हैं और अन्य राज्यों के पुलिस बलों से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं. पिछले दो हफ्तों में दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में स्कूल, अस्पतालों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे. साथ ही दिल्ली, मुंबई, गोवा, नागपुर और कोलकाता के हवाई अड्डों के विभिन्न सरकारी भवनों को विदेशी से धमकी भरे मेल किए गए. पुलिस के मुताबिक, इन शहरों में जांच चल रही है.