देश

देश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कचरे को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई है. SC सोमवार को मामले की सुनवाई कर रहा था. कोर्ट ने दिल्ली में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे को प्रोसेस करने में विफलता को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगाई. कोर्ट में जजो की बेंच ने पूछा, "इसका समाधान क्या है?" दिल्ली में इतनी बड़ी मात्रा में कचरा प्रोसेस न करने को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्थिति बताया है.