देश
मुंबई में भारी बारिश से मुंबई एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई. कई उड़ानें डाइवर्ट की गईं और समय में बदलाव किया गया. ठाणे जिले के बदलापुर और वांगानी इलाके तेज हवाओं की चपेट में आए. घाटकोपर में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई, इस हादसे में 3 लोगों की मौत और 59 जख्मी हुए. मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो बाधित हो गई. ठाणे के पास रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई.