देश
एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन का मर्जर इसी साल पूरा हो जाएगा. टाटा ग्रुप की इन दोनों एयरलाइन के सीईओ ने मिलकर इस संबंध में प्लान फाइनल किया है. साथ ही, 7000 कर्मचारियों को लेकर भी प्लान बनाया है. सभी कर्मचारियों को फिटमेंट के तहत विभिन्न काम सौंपे जाएंगे. इनका फिटमेंट जून के अंत तक पूरा हो जाएगा, इनके रोल भी साथ ही साथ तय किए जाएंगे. इसमें इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स का ख्याल रखा जाएगा.