देश

देश

जनता दल सेक्युलर के विधायक और कर्नाटक के कथित अश्लील वीडियो कांड के आरोपी एचडी रेवन्ना को जमानत मिल गई है. रेवन्ना को कथित किडनैपिंग मामले में एक विशेष अदालत ने सोमवार को जमानत दी है. उनको गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ न करने की शर्त पर ही जमानत दी है. हालांकि ₹5 लाख के बॉन्ड पर जमानत पाने वाले रेवन्ना सोमवार को जेल से बाहर नहीं आएंगे. एचडी रेवन्ना को 4 मई को गिरफ्तार किया गया था.