अंतर्राष्ट्रीय
मेक्सिको और ग्वाटेमाला के बॉर्डर के पास रविवार (12 मई, 2024) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 6.4 तीव्रता वाले इन झटकों के आते ही लोग घबरा गए थे. यूनाटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट में बताया गया कि यह भूकंप जमीन की गहराई से 47 मील (75 किमी) नीचे था.