देश

देश

CBSE बोर्ड दसवीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 94.75 और लड़कों का 92.71 रहा है. नतीजों में इस बार सबसे अच्छा प्रदर्शन त्रिवेंद्रम का रहा. यहां के कुल 99.75% बच्चों ने परीक्षा पास की है. दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा 99.60% के साथ रहा. तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर चेन्नई (99.30%), बेंगलुरु (99.26%) और अजमेर (97.10%) रहे हैं.