क्रिकेट

क्रिकेट

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पांच मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप नहीं करने दिया और पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए जबकि जिम्बाब्वे ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत हासिल की। इस तरह से बांग्लादेश ने सीरीज 4-1 से जीत ली। जिम्बाब्वे की पारी का आकर्षण कप्तान रजा और बेनेट के अर्धशतक रहे, जिन्होंने 72 और 70 रन बनाए।